Maharajganj News : सेहरी के बाद घर से निकला युवक… सुबह बागीचे में पेड़ से लटका मिला शव, गांव में सनसनी

    16-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में सोमवार सुबह‌ उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव गांव के किनारे स्थित बागीचे में पेड़ से लटका मिला। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

धरमौली निवासी 24 वर्षीय इजहार उर्फ भोलू सोमवार भोर में सेहरी करने के बाद घर से निकला था। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों की नजर गांव के किनारे स्थित बागीचे में पेड़ से लटके युवक पर पड़ी।


यह खबर फैलते ही पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों के मुताबिक, इजहार करीब 20 दिन पहले ही बाहर से कमाकर घर लौटा था। बताया जा रहा है कि लगभग दो वर्ष पहले एक दुर्घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद से वह अक्सर बीमार रहने लगा था।

सूचना मिलते ही परतावल चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह, विनय गौड़ सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।