UP Politics : महारैली में मचा हंगामा ! कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को दिखाया गया काला झंडा, युवक हिरासत में
17-Mar-2026
Total Views |
महराजगंज। जिला मुख्यालय पर आयोजित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी कि महारैली के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को एक युवक ने काला झंडा दिखा दिया।
राजभर की गाड़ी मंच से महज 10 मीटर की दूरी पर थी। तभी सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए वह गाड़ी के सामने आ गया। मंत्री को काला झंडा दिखाने वाला धर्मराज चौरसिया जनहित किसान पार्टी का जिला महामंत्री है।
घटना होते ही मौके पर मौजूद पुलिस और पार्टी कार्यकर्ता तुरंत हरकत में आए और युवक को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन रहा।
सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया- कार्यक्रम के दौरान युवक ने मंच के नजदीक पहुंचकर मंत्री ओपी राजभर को काला झंडा दिखाया। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत हिरासत में लिया।