Maharajganj News : घर से निकला था 3 दिन पहले...नाले में मिली लाश ! बस स्टेशन के पास सनसनी
17-Mar-2026
Total Views |
महराजगंज। शहर स्थित बस स्टेशन के पास नाले में मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मौके पर पहुँच कर युवक के शव को नाले से बाहर निकाल कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई। कुछ देर बाद मृत युवक की पहचान 35 वर्षीय गजेंद्र प्रजापति (निवासी रूद्ररौली) के रूप में हुई है।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृत युवक गजेंद्र प्रजापति के परिजनों ने पुलिस के पूछताछ में बताया कि गजेंद्र पेटिंग का कार्य करता था। गजेंद्र शराब पीने का आदि हो चुका था। वह कई दिनों तक घर भी नहीं आता था। क्योंकि गजेंद्र शराब पीने के बाद कही भी रात गुजार देने के बाद सुबह फिर काम करने लगता था।
ऐसे में वह पिछले करीब तीन दिनों पहले घर से निकला था। जिसका शव शहर स्थित बस स्टेशन के पास नाले से बरामद हुआ है। गजेंद्र की मौत के बाद पत्नी रीता, माता विंदा और पिता रमेश और तीन बच्चों की रो रोकर बुरा हाल हो चुका था।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृत युवक के शव को नाले से बाहर निकाल कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।