Maharajganj News : अस्पताल की हकीकत देख भड़के ज्वाइंट डायरेक्टर ! गंदगी, गायब स्टाफ और जमीन पर बैठे मरीज
17-Mar-2026
Total Views |
धानी बाजार। ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ, गोरखपुर डॉ. जयंत कुमार ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धानी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के लेबर रूम, स्टॉक रूम, ओटी रूम आदि के निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने और बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।
अस्पताल में अधिकांश मरीज जमीन पर बैठे हुए पाए जाने पर उन्होंने बैठने की व्यवस्था कराने का निर्देश सीएचसी अधीक्षक दिया। साथ ही निरीक्षण में बिना ड्रेस और नेम प्लेट के ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को यूनिफॉर्म में ड्यूटी करने को कहा। मरीजों के परिजनों की अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब होने की शिकायत करने पर उन्होंने इसे शीघ्र ही ठीक कराने आश्वासन दिया।
इसके अलावा उन्होंने सीएचसी की एएनएम की समीक्षा बैठक में महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण सहित स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रकाश चंद्र चौधरी, डॉ. जमीला, संतोष तिवारी, कालिंदी यादव, रामविलास वर्मा, घनश्याम पांडेय और जोखन तिवारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।