Maharajganj News : अब ठंड में नहीं कांपेंगी बेटियां! कस्तूरबा स्कूलों में शुरू होगी ये सुविधा

    17-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज।
 जिले के 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की लगभग 1300 छात्राओं को जल्द ही सोलर गीजर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शासन ने चरणबद्ध तरीके से सभी कस्तूरबा स्कूलों में इसके प्रबंध करने के लिए विभाग को निर्देश दिया है।

जिले में 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। अध्ययनरत छात्राओं को अब सोलर गीजर की सुविधा दी जाएगी। सर्दी में छात्राओं को नहाने और कपड़े धोने में कोई परेशानी नहीं होगी। बीएसए ने बताया इस बार सभी कस्तूरबा उच्चीकृत होकर इंटरमीडिएट तक संचालित होंगे।


ऐसे में जरूरी सुविधा संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं। आवासीय बालिका विद्यालयों में दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राएं रहकर शिक्षा ग्रहण करती हैं। इन विद्यालयों में छात्राओं के रहने, खाने और पढ़ाई की व्यवस्था सरकार की ओर से की जाती है।

सर्दियों के मौसम में गर्म पानी की व्यवस्था न होने के कारण छात्राओं को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता। सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से सोलर गीजर लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी वार्डन को शीघ्र पत्र जारी किया जाएगा।