Maharajganj News : हज 2026 के नियम बदले, ऐप से होगी पूरी यात्रा की निगरानी

    18-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज।
जनपद से हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार कई महत्वपूर्ण बदलाव किये गए हैं। इन बदलावों के संबंध में हज कमेटी ऑफ इंडिया ने विस्तृत निर्देश पत्र जारी किए हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को मिले पत्र में निर्देश है कि जिला हज ट्रेनर यह एप हज यात्रियों के स्मार्टफोन में अपलोड कराएं। एप में यात्रा संबंधित जरूरी दस्तावेज यात्री संरक्षित रख सकते हैं। एप के जरिये हज यात्रियों को कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

जनपद से इस बार 2026 की हज यात्रा के लिए 71 जायरीनों को अनुमति मिली है। इसमें 38 पुरुष व 33 महिला श्रद्धालु शामिल हैं। जिला हज ट्रेनर नूरुल हुदा ने बताया कि हज यात्रा 2026 की सहूलियत बढ़ाई गई है। इसके तहत नुसुक एप से नए फीचर जुड़े हैं। यात्रियों को अपनी टिकट, परमिट व जरूरी दस्तावेजों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। जायरीनों को हज कमेटी के माध्यम से मिली एडवाइजरी के विषय में अवगत कराया जा रहा है। इस बार की यात्रा एडवाइजरी के अनुसार तैयारी करने के निर्देश हैं।


एप के जरिये हज यात्री घर बैठे टिकट और डिजिटल कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। चूंकि इस बार यात्री भोजन नहीं बना सकते इसलिए कैटरिंग शुल्क बाद में जमा करना होगा। इसका अपडेट नुसुक एप पर मिलता रहेगा। सभी हज यात्रियों को कैटरिंग व्यवस्था के अंतर्गत जरूरी चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी। हज यात्रियों को यात्रा की तिथि आवंटित हो चुकी है।

हवाई यात्रा से दो दिन पहले निर्धारित उड़ान स्थल पर पहुंचकर अपनी फ्लाइट की बुकिंग कन्फर्म कराना आवश्यक होगा। यात्रा प्रपत्र यात्री को एप पर उपलब्ध कराए जाएंगे। बुकिंग के समय यात्री अपना पासपोर्ट लाना आवश्यक होगा। यात्री को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर हज सुविधा एप एवं नुसुक एप डाउनलोड करें जिससे मदीने में रियाजु जन्नाह (धार्मिक प्रक्रिया) के लिए पंजीकरण नहीं हो सकेगा।