Maharajganj News : सुबह शौच के लिए निकली थी… रास्ते में दरिंदे ने कर दी शर्मनाक हरकत

    18-Mar-2026
Total Views |

निचलौल।
थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की सुबह एक शर्मनाक घटना सामने आयी है। सुबह शौच के लिए निकली एक लड़की के साथ एक शख्स ने अश्लील हरकत की। इतना ही नहीं उलाहना देने पर आरोपी जानमाल की धमकी देने लगा। मामले में पुलिस ने लड़की की मां के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


लड़की की मां ने बताया है कि बेटी सुबह शौच के लिए घर से निकली थी। इस बीच गांव का ही रहने वाला एक शख्स मौका पाकर लड़की के साथ अश्लील हरकत करने लगा। बेटी ने किसी तरह घर लौट आपबीती बताई। उसके बाद वह शख्स के घर उलाहना देने पहुंची थी, जहां पर शख्स उन्हें जानमाल की धमकी देने लगा।

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में आरोपी विनोद यादव निवासी सिंहपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।