Maharajganj News : घर से बुलाकर ले गए… सुबह मिली लाश! हाईवे किनारे युवक की मौत से दहशत
18-Mar-2026
Total Views |
महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र के मथुरानगर टोला फुलवरिया गांव के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि मामूली विवाद के बाद गांव के ही कुछ युवकों ने युवक को घर से उठा लिया और उसकी बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं गंभीर हालत में उसे हाईवे किनारे फेंककर हमलावर मौके से भाग गए, जिससे उसकी मौत हो गई।
आरोप है कि इसी विवाद के चलते सोमवार की देर रात कुछ युवक उसके घर पहुंच गए और उसे बहला फुसलाकर उठा ले गए, इसके बाद उन्होंने अरविन्द की जमकर पिटाई की परिजनों का कहना है कि हमलावरों ने उसे गंभीर हालत में हाईवे के किनारे फेंक दिया मां का कहना है हत्यारों को कोई डर नहीं है उनके बेटे के मारने के बाद भी हत्यारों ने खुद बताया कि मैंने ही मारा है, वह बेहोश है।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घायल अरविन्द को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।