Maharajganj News : 63 लाख की सड़कों का लोकार्पण, फरेंदा में विकास को मिली रफ्तार

    19-Mar-2026
Total Views |

फरेंदा
। लोक निर्माण विभाग खंड की ओर से तैयार किए गए करीब 63 लाख की सड़कों का लोकार्पण बुधवार को विधायक वीरेंद्र चौधरी ने किया। विधायक ने क्षेत्र के विकास को पहली प्राथमिकता बताते हुए विकास कार्यों की जानकारी दी।

विधायक ने लेहड़ा-नौसागर मार्ग लागत 39.66 लाख, लेहड़ा झुलनीपुर संपर्क मार्ग सीसी सड़क लागत 18.86 लाख व धानी बृजमनगंज मार्ग नौसागर तेलियागढ़ मार्ग सीसी मार्ग मरम्मत लागत 3.8 लाख की लागत की सड़क का लोकार्पण किया।


इस दौरान विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। क्षेत्र की सड़कें दुरुस्त होंगी तभी विकास होगा। जब तक सड़कों का विकास नहीं होता तब तक क्षेत्र का विकास बाधित रहता है।

कार्यक्रम में डॉ अजय चौधरी, पूर्व प्रधान शफीक अहमद,रामललित मौर्या, राहुल शर्मा, अमरमणि पासवान, राजन शुक्ला, आलोक यादव, मोहम्मद हसन मौजूद रहे।