Maharajganj News : नहीं सुधर रहे ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के शौकीन! जुर्माना देंगे पर आदत नहीं छोड़ेंगे
19-Mar-2026
Total Views |
महराजगंज। महराजगंज में ड्रिंक एंड ड्राइव का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कड़ी कार्रवाई और भारी जुर्माने के बावजूद युवाओं में सुधार नहीं दिख रहा। स्थिति यह है कि एक माह के भीतर सात बाइक ड्रिंक एंड ड्राइव में सीज हुए व 27 बाइक सवारों पर शराब पीकर बाइक चलाने में लगभग दो लाख का जुर्माना लगाया।
एआरटीओ व यातायात पुलिस की पिछली कार्रवाई पर गौर करें तो यह स्थिति स्वत: साफ हो रही। यातायात पुलिस इंस्पेक्टर अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यालय नगर क्षेत्र में 22 फरवरी को चले अभियान में तीन बाइक सीज कर 19 हजार का जुर्माना लगाया गया। 23 फरवरी को चार लोगों पर 20 हजार का जुर्माना लगा।
तीन मार्च को 15 वाहनों का चालान महराजगंज-गोरखपुर हाईवे पर हुआ। 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी दिन शाम को चार वाहनों पर 40 हजार का जुर्माना लगाया गया।
17 मार्च को 5 वाहन चालकों को ड्रिंक एंड ड्राइव में जुर्माना लगाकर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। ब्रेथ एनेलाइजर की मदद से ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में कार्रवाई की जाती है।