Maharajganj News : होली पर बिना छुट्टी काम का फायदा, चालक-परिचालक को मिलेगा इतना बोनस

    19-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज।
महराजगंज डिपो के 50 चालक व परिचालक होली विशेष ड्यूटी के लिए प्रोत्साहन योजना के दायरे में आ गए हैं। एआरएम ने इसकी रिपोर्ट राज्य परिवहन प्रबंधक कार्यालय भेजी है जिससे इनके प्रोत्साहन राशि के मिलने का रास्ता साफ हो गया है।


होली में ट्रेन टिकटों की किल्लत के बीच परिवहन निगम ने यात्रियों की सहूलियत का इंतजाम किया। चालक व परिचालक बिना छुट्टी के काम करते है तो उन्हें प्रोत्साहन राशि पाने का मौका था। 28 फरवरी मध्यरात्रि से 9 मार्च मध्यरात्रि तक प्रभावी रही इस योजना के दायरे में महराजगंज डिपो के कुल 50 चालक व परिचालक आए हैं।

इसमें सर्वाधिक 30 चालक परिचालक लंबी दूरी की सेवाओं के तो 20 निजी रूट के हैं। इसकी रिपोर्ट डिपो को भेजी गई है जिससे चालक व परिचालक 4500-4500 रुपये के प्रोत्साहन राशि के हकदार बन गए हैं।