Maharajganj News : चॉकलेट का लालच देकर मासूम के साथ ये हरकत, मां की सूझबूझ से बची बच्ची
19-Mar-2026
Total Views |
ra
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गाँव की सात साल की मासूम बच्ची के साथ एक अधेड़ ने छेड़छाड़ करने की कोशिश की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने दरवाजे पर खेल रही थी। तभी एक सर्वजीत (55) नामक व्यक्ति ने चॉकलेट देने की लालच देकर उसे अपने पास बुलाया। एकांत जगह पाकर वह छेड़छाड़ की कोशिश कर ही रहा था कि बच्ची की मां ने देख लिया और वह चीखते हुए वह बच्ची के पास पहुंच गई। मौका पाकर आरोपी फरार हो गया।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।