Maharajganj News : अमहवा नदी किनारे दबिश, पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में वांछित दो गिरफ्तार

    02-Mar-2026
Total Views |

फरेंदा।
पाॅस्को एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के श्रीराम व रामशब्द निवासी रानीपुर औरहवा खुर्द पर पुरंदरपुर थाने में मुकदमा दर्ज था।


इन पर एक राय होकर घर जलाने, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का आरोप था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी में जुटी थी। शनिवार को 11ः30 बजे अमहवा नदी के पास स्थित दुकान से गिरफ्तार कर लिया।

विधिक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।