Maharajganj News : टिकटों की मारामारी के बीच रोडवेज का बड़ा कदम, 81 बसें उतरीं सड़क पर

    02-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज।
ट्रेनों में टिकटों की किल्लत के बीच परिवहन विभाग ने यात्रियों की सहूलियत बढ़ाने के लिए विशेष व्यवस्था लागू की है। चालक व परिचालक की छुट्टियों को रद कर महराजगंज डिपो ने शनिवार रात्रि से प्रोत्साहन योजना प्रभावी की। इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा के इंतजाम भी विभाग ने पुख्ता किया है।

यातायात पुलिस के साथ शाम को निकलने वाले लंबी दूरी के बस चालकों का परीक्षण ब्रेथ एनालाइजर से कराकर यह पुष्टि की कि चालक शराब के नशे में नहीं हैं और यात्री उक्त बस में सुरक्षित हैं।


होली पर महराजगंज डिपो ने कुल 76 व पांच उधार की बसों को यात्रियों की सहूलियत के लिए उतार दिया है। इसमें 15 रोडवेज बसें लखनऊ, कानपुर व दिल्ली रूट पर तो अन्य प्रयाग व काशी के लिए संचालित हो रही हैं।

रविवार दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक रोडवेज बस स्टेशन परिसर में बैठकर एआरएम व डिपो इंचार्ज आने जाने वाली बसों का जायजा लेते रहे। शाम छह बजे के लांग रूट अथवा लोकल रूट के लिए निकलने वाली प्रत्येक बस चालक का परीक्षण ब्रेथ एनालाइजर के जरिये जांच किया गया। इसके बाद ही रोडवेज की बसों को चालकों के सुपुर्द किया गया।