Maharajganj News : एआई से सुधरेंगी रोडवेज बसें, अब रास्ते में नहीं होगी तकनीकी खराबी

    02-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बसें अब रास्ते में तकनीकी खराबी की वजह से कम ही रुकेंगी। बसों की निगरानी और मरम्मत के लिए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) व मशीन लर्निंग आधारित पूर्वानुमान प्रणाली लागू की जा रही है। इसके लिए रोडवेज वर्कशॉप में एक यूनिट अप्रैल में स्थापित होगी।

एआरएम सर्वजीत वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अब वर्कशॉप फोरमैन का दायित्व बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में खराबी आने से पहले बसों की निगरानी कर उन्हें दुरुस्त कराया जा सकेगा।


आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) तकनीक डिपो मैनेजमेंट सिस्टम लगाया जाएगा। इस सहूलियत से बसों की खराबी समय पूर्व ठीक की जा सकेगी इसके लिए परिचालक व चालक सप्ताह में एक बार बसों को वर्कशॉप किए जाएंगे।

जहां फोरमैन की मौजूदगी में परीक्षण होगा व जरूरी होने पर मरम्मत कार्य पूरा कराया जा सकेगा। इससे डिपो की सभी 76 बसों की नियमित मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी और रास्ते में बस की खराबी के चलते यात्री परेशान होने से बच सकेंगे।