Maharajganj News : दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, नेपाल निवासी आरोपी गिरफ्तार

    02-Mar-2026
Total Views |

ठूठीबारी। पडियाताल स्थित एक मकान में दिनदहाड़े चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी जाकिर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के सामान बरामद हो गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजाबारी टोला पडियाताल निवासी अनिल यादव ने पुलिस को दी शिकायती पत्र में बताया कि 28 फरवरी को घर में ताला बंद करके परिवार सहित वह रिश्तेदारी में ग्राम भुजहवां नेपाल गए थे। शाम चार बजे जब वापस आया तो घर के कमरे का कुंडा टूटा था और सामान अस्त-व्यस्त थे।


चोर आलमारी का ताला तोड़कर बिछिया 5 पीस, एक चांदी का चेन समेत अन्य सामान चुरा ले गए। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर ने बताया कि नेपाल के नवलपरासी जिले के राम ग्राम वार्ड नंबर 10 मंझरियां थाना नवलपरासी नेपाल निवासी आरोपी जाकिर को गिरफ्तार कर लिया गया है।