Maharajganj News : फुसफुसाहट ने खोल दिया सारा राज, फिर बाहर से बंद हुआ दरवाजा!
20-Mar-2026
Total Views |
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। एक किशोर अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुस गया। परिजनों को इसकी भनक लगते ही उन्होंने कमरे को बाहर से बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया था।
जानकारी के अनुसार, किशोर अपनी प्रेमिका के कमरे में था जब फुसफुसाहट की आवाज सुनकर परिजनों को शक हुआ। उन्होंने तत्काल कमरे को बाहर से बंद कर दिया। यह खबर गांव में तेजी से फैल गई, जिसके बाद दरवाजे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
किशोरी के परिजनों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कमरे में बंद किशोर को थाने ले आया।
सूत्रों के मुताबिक, अगले दिन दोनों पक्षों ने गांव में एक पंचायत बुलाई। पंचायत में शादी के आश्वासन पर मामले को सुलझा लिया गया। इसके बाद पुलिस ने किशोर को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के उसके परिजनों को सौंप दिया।
प्रभारी उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने आरोपी युवक को घटनास्थल से थाने लाया था। बाद में दोनों पक्षों की आपसी सहमति के बाद नाबालिग किशोर को छोड़ दिया गया।