Maharajganj News : गैस किल्लत के बीच SDM का अचानक छापा! धानी बाजार में मचा हड़कंप

    20-Mar-2026
Total Views |

धानी बाजार।
धानी बाजार क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत, कालाबाजारी और आम लोगों की परेशानी की खबरों के बीच प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। एसडीएम फरेन्दा शैलेन्द्र कुमार गौतम ने गुरुवार को औचक निरीक्षण कर बाजार में हड़कंप मचा दिया। इस दौरान उनके साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार मौजूद रहे।

एसडीएम ने धानी बाजार स्थित विभिन्न रेस्टोरेंटों, दुकानों और होटलों पर औचक जांच किया। इस दौरान एसडीएम ने व्यावसायिक कार्य के लिए दुकानों में घरेलू गैस सिलिंडर उपयोग नहीं करने का सख्त निर्देश दुकानदारों को दिया। उन्होंने दुकानदारों से गैस की आपूर्ति और स्रोत के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान किसी तरह की अनियमितता नहीं मिली।


एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि किसी भी दुकान पर गैस के गलत इस्तेमाल और कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गैस की कमी के इस दौर में नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है।

प्रशासन की अचानक छापेमारी से बाजार में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस दौरान चौकी प्रभारी आलोक राय, एसआई अरविंद यादव व लेखपाल सहित अन्य मौजूद रहे।