Dhurandhar 2 review : पहले दिन 121 करोड़ का धमाका, दूसरे दिन भी बरकरार रफ्तार, जानिए कैसी है 'धुरंधर 2'

    21-Mar-2026
Total Views |

Dhurandhar 2 review :
धुरंधर 2 इन दिनों सिनेमाघरों में शानदार परफॉर्म कर रही है। रणवीर की इस फिल्म ने पहले ही दिन शानदार ओपनिंग लेते हुए करीब 121 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि दूसरे दिन कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन फिल्म ने फिर भी 96.76 करोड़ रुपये का मजबूत कारोबार किया। इस तरह सिर्फ दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई 268 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो इसे हाल के समय की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल करता है।

'धुरंधर: द रिवेंज' एक एक्शन-थ्रिलर जासूसी फिल्म है, जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म को जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है। यह 2025 में आई 'धुरंधर' का सीक्वल है और दो भागों में बनी इस कहानी का अंतिम अध्याय भी है।


स्टार कास्ट
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, डैनिश पांडोर और मानव गोहिल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इनमें से कई कलाकार पहले भाग से ही अपने किरदारों को आगे बढ़ा रहे हैं। फिल्म की स्टोरीलाइन कहानी एक भारतीय खुफिया एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कराची में सक्रिय अपराध नेटवर्क में घुसपैठ करता है और साथ ही पाकिस्तान की राजनीतिक जटिलताओं से जूझता है।

इसके समानांतर, वह 2008 के मुंबई हमलों से जुड़ी अपनी निजी बदले की कहानी को भी अंजाम देने की कोशिश करता है, जिससे फिल्म का तनाव और रोमांच लगातार बढ़ता जाता है।

फिल्म की कहानी दक्षिण एशिया की कुछ वास्तविक घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है, जिनमें 2014 इंडियन जनरल इलेक्शन और 2016 इंडियन बैंकनोट डेमॉनीटिजेशन जैसे बड़े घटनाक्रम शामिल हैं। 'धुरंधर' फ्रेंचाइज़ी के दोनों भागों की शूटिंग साथ-साथ की गई थी।

इसकी शुरुआत जुलाई 2024 में बैंकॉक में हुई और अक्टूबर 2025 में पूरी हुई। फिल्म की शूटिंग पंजाब, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के अलावा थाईलैंड के कुछ हिस्सों में भी की गई, जिन्हें पाकिस्तान के लोकेशन के रूप में दिखाया गया है।