Maharajganj News : कैमरे में कैद तेंदुआ, गांव में दहशत! कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
21-Mar-2026
Total Views |
महराजगंज। महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्राम पकड़िया बिशनपुर कोटिया धुस पर कैमरे में कैद तेंदुए कि वजह से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा कोटिया के धनंजय यादव ने बताया कि उनके मुर्गी फार्म के पास भी तेंदुआ घूमता रहता है। शुक्रवार 20 मार्च को 20 मार्च 2026 की रात को तेंदुए ने एक कुत्ते पर हमला किया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भय और बढ़ गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर तेंदुआ देखा गया है, वहां रोजाना लोगों का आना-जाना लगा रहता है।छोटे बड़े बच्चे भी बकरी व भैंस चराने इस इलाके में आते हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि तेंदुए को जल्द नहीं पकड़ा गया, तो यह किसी की जान के लिए खतरा बन सकता है।