Maharajganj News : ओवरलोडिंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन! एक ही दिन में 14 वाहन सीज, मचा हड़कंप
21-Mar-2026
Total Views |
महराजगंज। महराजगंज में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सघन अभियान चलाया। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 14 वाहनों को सीज किया गया।
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में ओवरलोडिंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर विशेष रूप से नजर रखी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।