Maharajganj News : इलाज कराने में जुटा बेटा, बाहर से उड़ी बाइक! CCTV में कैद चोर
21-Mar-2026
Total Views |
नौतनवा। महराजगंज के नौतनवा कस्बे में मोटरसाइकिल चोरों का हौसला बुलंद होता जा रहा है। ताजा मामला उस वक़्त सामने आया जब एक युवक अपने पिता का इलाज करने अस्पताल ले गया और वहाँ खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गयी।
बहादुरशाह नगर निवासी कार्तिक पटवा ने थाना नौतनवा में तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार, उनके पिता मनोज पटवा की तबीयत खराब होने पर उन्हें 19 मार्च 2026 को माता बनैलिया मंदिर के बगल मे स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान अस्पताल के बाहर खड़ी उनकी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 56 AS 4475) को अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला।
साथ ही पीड़ित कार्तिक पटवा का कहना है कि मोटरसाइकल चोरी की पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पुलिस को दी गई।
पीड़ित ने थाना नौतनवा में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर मोटरसाइकिल बरामद करने की मांग की है।