Maharajganj News : ईद की रात अंधेरे में डूबा इलाका! 24 घंटे बाद भी नहीं लौटी बिजली, ग्रामीण परेशान

    22-Mar-2026
Total Views |

अड्डा बाजार।
अड्डा बाजार क्षेत्र में ईद के मौके पर बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार आधी रात आंधी और बारिश के बीच अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो शनिवार देर रात तक भी बहाल नहीं हो सकी।

अड्डा बाजार हाइडिल क्षेत्र में शुक्रवार देर रात शुरू आंधी व बारिश के बीच गजरहां, बरवां खुर्द सहित कुल छह ग्राम पंचायतों की बत्ती गुल हो गई। शनिवार क्षेत्र के गजेंद्र कुशवाहा, राजीव पांडेय इत्यादि ग्रामीणों ने विभाग को सूचित किया तो विभाग फाल्ट तलाशने में जुटा, लेकिन पूरे दिन की जद्दोजहद के बाद भी फाल्ट नहीं मिल सका।


अजीम और तुफेल ने बताया कि क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था जर्जर तारों पर निर्भर है, इसके कारण हल्की हवा से भी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था फाल्ट में आ जाता है। शुक्रवार रात से बिजली न आने के कारण इन्वर्टर भी जवाब दे चुके हैं। लोगों को अंधेरे में ईद मनाने का जतन करना पड़ा। अवर अभियंता शशिकांत वर्मा ने बताया कि टीम फाल्ट तलाशने में जुटी है। मिलने पर दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की जाएगी।