Maharajganj News : पैसे कटे, सब्सिडी भी आई… फिर भी नहीं मिला सिलेंडर! गैस एजेंसी पर बड़ा आरोप
22-Mar-2026
Total Views |
महराजगंज। परतावल क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान के बाद भी उपभोक्ता को एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान है। सब्सिडी की धनराशि भी खाते में मिल जाने के बाद भी गैस नहीं मिलने की बात कही जा रही है।
गोरखपुर के राप्तीनगर डिपो में क्लर्क के पद पर कार्यरत दिलीप रावत की पत्नी महराजगंज में शिक्षिका हैं। उनका कहना है कि व्यस्तता के कारण उन्होंने 09 मार्च 2026 को घरेलू गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग कर पूरी राशि का भुगतान कर दिया था, ताकि होम डिलीवरी के माध्यम से गैस मिल सके।
लेकिन बुकिंग के 10 दिन बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की गई। जबकि 16 मार्च को उनके बैंक खाते में गैस सब्सिडी भी आ गई। जबकि उन्हें सिलेंडर मिला ही नहीं। अब उपभोक्ता दोबारा गैस बुक करने में भी असमर्थ है। भुगतान की गई राशि भी वापस नहीं हुई है।
यह मामला परतावल स्थित एक गैस सर्विस एजेंसी से जुड़ा है।दिलीप रावत ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर लापरवाही बताते हुए संबंधित अधिकारियों से तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह इस मुद्दे को उच्च स्तर तक उठाने को बाध्य होंगे।