Maharajganj News : अमोडा गैस एजेंसी पर हाहाकार! बुकिंग-OTP के बाद भी नहीं मिला सिलेंडर
22-Mar-2026
Total Views |
महाराजगंज। जिले के अमोडा स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर लाइन लगाकर खड़े रहे, लेकिन अधिकांश को बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौटना पड़ा।
सुबह से ही बड़ी माधोपुर निवासी राम सँवारे ने बताया कि 7 मार्च को गैस बुकिंग के बाद एजेंसी द्वारा ओटीपी ले लिया गया, लेकिन अब तक सिलेंडर नहीं मिला।
वहीं घुघली निवासी आदर्श ने कहा कि 3 मार्च को बुकिंग के बाद वह लगातार तीन दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, फिर भी गैस उपलब्ध नहीं हो रही है। पटखौली के अरुण कुमार सिंह और भरवलिया की पुष्पा देवी ने भी बुकिंग व ओटीपी के बावजूद सिलेंडर न मिलने की शिकायत की।
वहीं अगर सूत्रों की माने तो जिले में गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण हो रहा है, जिसमें जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह की भूमिका संदिग्ध है मामले में सदर उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने एजेंसी की जांच कराने की बात कही है, जबकि जिला पूर्ति अधिकारी ने उपभोक्ताओं को टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने की सलाह दी है।