Maharajganj News : खेत में गई 18 साल की युवती से छेड़खानी! पुलिस ने दर्ज की FIR

    22-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज। महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में आक्रोश का माहौल है। पनियरा थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने एक युवक पर अपनी 18 वर्षीया पुत्री के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।


शनिवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। तहरीर के अनुसार, शुक्रवार को शिकायतकर्ता की बेटी खेत में गई थी। तभी पड़ोस के गांव का युवक उससे छेड़खानी करने लगा।

थाना निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर भीम नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।