Maharajganj News : बॉर्डर पर अचानक बढ़ी हलचल, SSB-कस्टम की कार्रवाई से मचा तस्करों के बीच खौफ

    23-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज। जनपद के सीमावर्ती ठूठीबारी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 22वीं वाहिनी और कस्टम विभाग ने संयुक्त गश्त की। इस अभियान में कस्टम विभाग के इंस्पेक्टर अरुन कुमार भी शामिल रहे।

संयुक्त गश्त के दौरान SSB और कस्टम विभाग के अधिकारियों व जवानों ने सीमा क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

गश्त के दौरान दोनों विभागों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इसका उद्देश्य अवैध गतिविधियों, तस्करी और संदिग्ध हरकतों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।


कस्टम विभाग के इंस्पेक्टर अरुन कुमार ने बताया कि अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया और जवानों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही, आने-जाने वाले लोगों और वाहनों पर कड़ी नजर रखने को भी कहा गया।

इस संयुक्त गश्त का मुख्य उद्देश्य सीमाई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना तथा दोनों विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना था। ऐसे अभियानों से अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।