Maharajganj News : एक झटके में खाते से उड़ गए 70 हजार! महराजगंज में ऑनलाइन ठगी से हड़कंप

    24-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज।
जनपद में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक शख्स के खाते से 70 हज़ार रुपये उड़ गए। निचलौल थाना क्षेत्र के हर्रेडीह मोहल्ले के रहने वाले परवेज आलम ने थाना प्रभारी साइबर को तहरीर देकर बताया कि 12 सितंबर 2024 को उनके बैंक खाते से अचानक 70,000 रुपये कट गए।


परवेज आलम के अनुसार, यह राशि दो अलग-अलग खातों में ट्रांसफर हुई। पहली ट्रांजेक्शन यूपीआई आईडी पर 15,000 रुपये और 5,000 रुपये की गई। जबकि दूसरी ट्रांजेक्शन 50,000 रुपये की हुई। यह खाता संजीव कुमार, चेम्बूर, मुंबई का बताया जा रहा है।

पीड़ित ने साइबर थाने से शिकायत की है। थाना प्रभारी सजनू यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी संजीव कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।