Maharajganj News : गर्मी से पहले बिजली पर बड़ा दांव! क्या इस बार नहीं होगा लो वोल्टेज का संकट?
24-Mar-2026
Total Views |
महराजगंज। महराजगंज में गर्मी की दस्तक के साथ ही बिजली व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। तापमान में हो रही वृद्धि से बिजली की खपत के सापेक्ष लाइन लास, लो वोल्टेज व फाल्ट की समस्याएं बढ़ती हैं। इस बार नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निगम बेहतर इंतजाम का दावा कर रही है। इस पर निगम ने 9.39 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
महराजगंज जिला मुख्यालय के बैकुंठपुर फीडर पर पूरे नगरीय क्षेत्र का जिम्मा होने के कारण गर्मियों में लोड कुछ इस कदर बढ़ जाता कि आपूर्ति घंटों बाधित रहती। इससे निपटने व बैकुंठपुर को पोषित करने के लिए मुख्यालय फीडर अलग किया जा चुका है। इसके बावजूद उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी तो लो वोल्टेज व फाल्ट की दिक्कत सामने आने लगी।
लाइन लास व फाल्ट की समस्या से निपटने के लिए विद्युत महकमे ने वित्तीय वर्ष शुरू होते ही दो 33/11 के दो उपकेंद्र विकसित करने के लिए डीपीआर भेजा लेकिन इसे स्वीकृति अक्तूबर 2025 में मिली।
इससे 33/11 उपकेंद्र धनेवा व हरपुर तिवारी में बनाने के लिए 6.23 करोड़ रुपये तो चेहरी में 5 एमवीए ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि के लिए 3.13 करोड़ रुपये अवमुक्त किए। मऊपाकड़ व धनेवा के लगभग 5000 उपभोक्ता जो पहले बैकुंठपुर फीडर से संबद्ध थे उन्हें धनेवा फीडर से जोड़ा जा चुका है।