Maharajganj News : परतावल में सिलेंडर के लिए बवाल! अब पुलिस ने उठाया सख्त कदम

    24-Mar-2026
Total Views |

परतावल। महराजगंज के परतावल क्षेत्र में गैस सिलेंडर वितरण के दौरान हुए बवाल के मामले में पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। विगत शुक्रवार को गैस सिलेंडर वितरण के दौरान पथराव और मारपीट मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


गैस गोदाम के मैनेजर संजय गौतम, निवासी ग्राम बेलवा बुजुर्ग, थाना भिटौली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 20 मार्च को सुबह करीब 8 बजे ड्यूटी के लिए परतावल गए थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद वकात, निवासी ग्राम गोपाला, थाना भिटौली ने उन्हें धक्का देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की।

तहरीर के अनुसार, कुछ ही देर में आरोपी के साथ अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।