Maharajganj News : सोनौली में बिना हेलमेट-सीट बेल्ट वालों पर गिरी गाज, 10 वाहन चालान
24-Mar-2026
Total Views |
सोनौली। कस्बे में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को सख्त अभियान चलाया। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 10 वाहनों का चालान करते हुए करीब 13 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
सोनौली चौकी प्रभारी गौरव यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि कस्बे में कई वाहन चालक बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा ओवरलोडिंग जैसे नियमों का उल्लंघन करते पाए गए।
इसके अलावा कुछ वाहन चालक बिना वैध कागजात के वाहन चलाते हुए पकड़े गए, जिन पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।