Dhurandhar Part 3 Update : फैंस के लिए जरूरी खबर! ‘धुरंधर 3’ को लेकर आया बड़ा अपडेट
25-Mar-2026
Total Views |
Dhurandhar Part 3 Update : धुरंधर 2 की शानदार सफलता के बाद अब फैंस को धुरंधर 3 का इंतज़ार था। फैंस के बीच ये चर्चा थी कि काफी जल्दी फिल्म धुरंधर 3 भी देखने को मिलने सकती है। लेकिन क्या सच में धुरंधर 3 बनेगी? इसको लेकर अपडेट मिला है और जो कुछ भी सामने आया है वो फैंस को निराश करने वाला है।
इस फिल्म की तीसरी किस्त को लेकर निर्देशक आदित्य धर ने क्लियर बात कही है और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी सच्चाई बयान कर दी है।
धुरंधर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है और काफी समय के बाद कोई ऐसी फिल्म बनी है जो कि पूरी दुनिया में पसंद की जा रही है।
रणवीर सिंह की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाई है। लेकिन आदित्य धर ने कहा है कि अब कोई फिल्म नहीं आने वाली है। जी हां, धुरंधर 3 नहीं आएगी। निर्देशक ने कहा, ''भविष्य में अब धुरंधर 3 रिलीज नहीं होगी।'' इसके अलावा मुकेश छाबड़ा ने कहा, "ऐसा कुछ नहीं होने वाला। बहुत सारी अफवाहें हैं। अगर कोई आधिकारिक अपडेट आती है, तो वे उसे X (पहले ट्विटर) पर साझा करेंगे।''
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म को लेकर लगातार बात कर रहे हैं लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि ऐसा नहीं होगा।