Maharajganj Girs In ISRO : महराजगंज की छात्राएं देखेंगी रॉकेट लॉन्चिंग ! श्रीहरिकोटा के लिए रवाना
26-Mar-2026
Total Views |
महराजगंज। महराजगंज के परिषदीय स्कूलों की दो मेधावी छात्राओं ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज के तहत जनपद के परिषदीय स्कूल की दो टापर छात्राओं को हवाई यात्रा से अंतरिक्ष देखने श्री हरिकोटा जाने का मौका मिला है।
दोनों छात्राएं वहां पहुंचकर विज्ञान के चमत्कार से रूबरू हुईं। पनियरा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय जंगल बडहरा व परतावल ब्लॉक की गरिमा का चयन आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केद्र के एक्सपोजर विजिट के लिए हुआ।
दोनो बेटियां मंगलवार को दिल्ली के इदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए रवाना हुईं। दोनों छात्राओं की ऐतिहासिक उपलब्धि पर बेसिक शिक्षा विभाग भी गौरवान्वित हुआ। आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केद्र पर मेधावी छात्राएं राकेटलांचिग पैड और राकेट सांइस को धरातलीय विजिट से समझेगी।
6 से 18वर्ष के स्कूली बच्चों में विज्ञान, गणित और प्रोद्योगिकी के प्रति जिज्ञासा, रचनात्मकता और अंवेषण की भावना विकसित करने के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज का आयोजन किया गया था। गणित और विज्ञान में माडल निर्माण से तकनीकी विषयों में रुचि, टेक्नोलॉजी में बढावा व खोजी दृष्टिकोण विकसित करने के लिए आयोजित क्विज में परतवाल ब्लाक की गरिमा व जंगल बडहरा पनियरा की अनुष्का सर्वश्रेष्ठ अंक हासिल किया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका सुमन, सहायक शिक्षक शिवकुमार सिंह व रघुबर कुमार मद्धेशिया के प्रयास की तारीफ हो रही है।
छात्राओं की इस सफलता पर केद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, बीएसए रिद्धि पांडेय समेत कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।