Haiwaan Update Akshay Kumar : अगस्त में आएगा अक्षय का नया अवतार, ‘हैवान’ को लेकर दिया ये अपडेट
28-Mar-2026
Total Views |
Haiwaan Update Akshay Kumar : बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। जबसे फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है तब से इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को थेटर्स में रिलीज होने वाली है। इस बीच अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने अपनी एक और फिल्म 'हैवान' की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट दिया है।
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने हाल ही में 'स्क्रीन' के साथ बात करते हुए अपनी अपनी फिल्म 'हैवान' की संभावित रिलीज डेट पर बात की है। एक्टर और डायरेक्टर की जोड़ी से पूछा गया कि उनकी ये फिल्म कब तक रिलीज होगी। इस पर प्रियदर्शन ने कहा, 'फिल्म हैवान फिल्म भूत बंगला के रिलीज होने के लगभग 90 दिनों के अंदर रिलीज होगी।'
वहीं, अक्षय कुमार ने कहा, 'अगस्त के आसपास फिल्म रिलीज होगी।' फिल्म 'हैवान' को लेकर बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में अक्षय निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म एक बार फिर उनके साथ बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान काम करते दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है डायरेक्टर प्रियदर्शन में फिल्म साउथ सुपरस्टार मोहनलाल को गेस्ट अपीयरेंस पर लेंगे।
डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, गोवर्धन असरानी, मनोज जोशी, राजेश शर्मा, मिथिला पालकर, जिस्सू सेनगुप्ता जैसे सितारे नजर आएंगे।