Maharajganj News : नेपाल में बर्ड फ्लू की दस्तक, महराजगंज में हाई अलर्ट ! आज से शुरू होगी सैंपलिंग

    28-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज। महराजगंज में बर्ड फ्लू के संभावित खतरे को देखते हुए पशुपालन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। नेपाल में बर्ड फ्लू का केस मिलने से महराजगंज में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एजाज अहमद ने पशु चिकित्सकों की टीम गठित कर सघन जांच कराने का निर्देश दिया है।

टीम आज से जांच शुरू करेगी। गर्मी में पक्षियों व जानवरों में बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। पड़ोसी देश नेपाल में बर्ड फ्लू का केस मिल चुका है। हालांकि महराजगंज में अभी एक भी केस नहीं आया है, लेकिन अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने सभी तहसीलों में रैपिड रेस्पांस टीम का गठन सभी को अलर्ट कर दिया।


टीम में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, अनुचर को शामिल किया है। टीम गोसदनों व पोल्ट्री फार्मों पर नियमित जांच-पड़ताल करेगी। साफ-सफाई व फागिंग कराने का निर्देश दिया है। इसके क्रम में चिकित्सकों की टीम आज से पोल्ट्री फार्मो पर जांच कर सैपलिंग करेगी। अब तक बर्ड फ्लू का कोई केस नहीं मिला है।

बर्ड फ्लू का ये है लक्षण

बर्ड फ्लू वाले पशु पंक्षी में खांसी, बुखार, गले में खराश, छींक, नाक बहना, मांसपेशियों में दर्द, सिर दर्द, सांस लेने में तकलीफ, पेट की समस्या आदि इसके लक्षण हैं। संक्रमित जानवरों व पक्षियों के सम्पर्क में आने वाला व्यक्ति भी इससे संक्रमित हो सकता है।

बर्ड फ्लू की रोकथाम व नियंत्रण के लिए टीम गठित कर दी गई है। सभी पोल्ट्री फार्मों व गोसदनों में जांच व दवाओं का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया है। टीम आज से सैम्पलिंग करेगी।