Maharajganj News : रात के अंधेरे में चल रहा था मिट्टी का खेल! पुलिस की दबिश, ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर सीज

    30-Mar-2026
Total Views |

सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन और ओवरलोड वाहनों के संचालन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। रविवार को सिंदुरिया पुलिस ने एक लोडर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया।

यह वाहन पकडियार बुजुर्ग व सिसवनिया सिवान में करबला के उत्तर तरफ सिवान में अवैध खनन में लिप्त पाए गए थे। लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने यह कार्रवाई की है।


थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत अब तक दो मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली और लोडर को सीज किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। क्षेत्र में लंबे समय से जेसीबी मशीनों के जरिए अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं।