Maharajganj News : सड़क नहीं, हादसों का जाल! कमता-हेवती मार्ग पर हर दिन गिर रहे लोग

    30-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज।
निचलौल विकास खंड के ग्राम सभा कमता से हेवती को जोड़ने वाली सड़क बदहाल हालत में पहुँच चुकी है। जगह जगह गड्ढों से भरी सड़क पर चलना राहगीरों के लिए किसी खतरे से काम नहीं रह गया है।

बारिश के समय में गड्ढों में पानी भर जाने से यह और खतरनाक हो जाती है, बाइक और साइकिल सवार अक्सर गिरकर घायल हो जाते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं।


कमता और घोडनर श्रीनगर के ग्रामीणों ने बताया कि खराब सड़क के कारण आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। धनराज यादव, राकेश यादव, अंतू शत्रुघ्न चौरसिया, राजकुमार, जितेंद्र और राजेश जैसे स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर राहगीरों के गिरने और चोटिल होने की घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे आवागमन में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि हादसों पर रोक लग सके और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।