Maharajganj News : अंडरपास बना ‘जलजाल’! हर बारिश में डूबता रास्ता, 7 किमी घूमने को मजबूर ग्रामीण
30-Mar-2026
Total Views |
महाराजगंज। नौतनवा विकासखंड ग्राम सभा राजधानी रेलवे के निकट स्थित अंडरपास में जलभराव के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में हुई वर्षा के बाद से अंडरपास में जमा पानी अब तक नहीं निकाला गया है, जिससे लोगों की दैनिक आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है।
नरकटहा चरका गजरहां और अड्डा बाजार जैसे गांवों के निवासियों के लिए यह अंडरपास नगर आने-जाने का मुख्य मार्ग है। जलभराव के कारण ग्रामीणों को अब लगभग 7 किलोमीटर का अतिरिक्त लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है, जबकि सामान्य स्थिति में यह दूरी केवल 1-2 किलोमीटर थी। इससे उनके समय, ईंधन और श्रम की बर्बादी हो रही है।
राहगीरों पिंटू पांडेय मन्नू पांडेय और अमित मिश्रा प्रमोद ने बताया कि यह समस्या हर वर्ष बारिश के बाद उत्पन्न होती है। उनका आरोप है कि न तो रेलवे विभाग और इसके स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाया है। स्थानीय निवासियों ने यह भी बताया कि अंडरपास में जलनिकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण हल्की बारिश में भी पानी भर जाता है। जलभराव के कारण कई बार दोपहिया वाहन फंस जाते हैं। राहगीरों को कीचड़ और मच्छरों की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि पानी निकालने के लिए पंपिंग सेट या पाइपलाइन जैसी सुविधाएं अब तकनहीं लगाई गई हैं। उनका कहना है कि रेलवे विभाग और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई, तो विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा। स्थानीय निवासी पिंटू पांडेय ने बताऐ कि हर वर्ष वर्षा के बाद यही स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे बच्चों को स्कूल जाने और रोगियों को अस्पताल पहुंचने में कठिनाई होती है। इस समस्या से राहगीर निरंतर जूझ रहे हैं।