Sonam Kapoor Second Baby : वायु बना बड़ा भाई! सोनम कपूर ने दिया दूसरे बच्चे को जन्म
30-Mar-2026
Total Views |
Sonam Kapoor Second Baby : बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। इस कपल ने 29 मार्च को अपने दूसरे बच्चे का वेलकम किया है। सोनम और आनंद पहले से एक बेटे वायु के पेरेंट्स हैं और अब दूसरी बार भी वे बेटे के ही पेरेंट्स बने हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है।
रविवार को सोनम और आनंद आहूजा ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करके अपने दूसरे बच्चे के जन्म की जानकारी दी। उस नोट में लिखा था, "बेहद शुक्रगुज़ारी और प्यार से भरे दिलों के साथ, हम यह बताते हुए बहुत खुश हैं कि 29 मार्च 2026 को हमारे घर एक बेटे का जन्म हुआ है। हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है और उसके आने से हमारे दिल भी सबसे खूबसूरत तरीके से और बड़े हो गए हैं। "
नोट में आगे लिखा था, "वायु अपने छोटे भाई का वेलकम करके बहुत खुश है और हम इस अनमोल नई ज़िंदगी के लिए खुद को बहुत खुशनसीब मानते हैं, जिसने हमारे घर को खुशियों और प्यार से भर दिया है। सोनम और आनंद चार लोगों के परिवार के तौर पर अपनी ज़िंदगी का यह खूबसूरत नया सफ़र शुरू करने के लिए बहुत शुक्रगुज़ार हैं।"
सोनम की मुलाक़ात आनंद से 2015 में फ़िल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के प्रमोशन के दौरान हुई थी। 2018 में, इस जोड़े ने एक इंटीमेट फंक्शन में शादी कर ली थी।
2022 में सोनम और आनंद ने अपने बड़े बेटे वायु का वेलकम किया था। नवंबर 2025 में, इस अभिनेत्री ने अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करके बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। इस साल फरवरी में, सोनम और आनंद ने मुंबई स्थित अपने घर पर सितारों से सजी एक शानदार 'बेबी शावर' पार्टी होस्ट की थी। अब ये जोड़ी दूसरी बार भी बेटे की पेरेंट्स बनी है।