Maharajganj News : गांव में दबंगों का कहर! घर में घुसकर महिला और बेटी पर हमला

    05-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज।
सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कर्मही में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। क्षेत्र निवासी हसीना खातून ने गांव के चार लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 1 मार्च 2026 की रात लगभग 8 बजे गांव के नूरलैन, मोजीम, सितारा, गुडडिया और लैलून उसके घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज की और विरोध करने पर लात-घूंसे व डंडों से मारपीट की।


इस मारपीट में हसीना खातून की बेटी के पैर में गंभीर चोट आई है, जिसका इलाज महराजगंज में जारी है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।