Maharajganj News : दो साल में ही उखड़ गयी ये सड़क ! निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

    05-Mar-2026
Total Views |

निचलौल।
मिठौरा क्षेत्र में पडरी गांव से पिपरिया गांव के बागीचा तक की सड़क मरम्मत के दो साल के अंदर ही टूटने लगी है। निचलौल रोड से जुड़ने वाली इस सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप है, जिसके कारण यह जगह-जगह से उखड़ गई है।

लगभग ढाई किलोमीटर लंबी इस सड़क की मरम्मत दो साल पहले प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत लोक निर्माण विभाग ने कराई थी।

यह सड़क पिपरा सोनाडी, करौता, पिपरिया गुरुगोविंदरा, पडरीखुर्द, नंदाभार, सोहगौरा, खोस्टा और रुदलापुर सहित दर्जनों गांवों को जोड़ती है। सड़क के जल्दी टूटने से इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।


दिनेश दूबे, मगरु पटेल, अविनाश कुमार, देवेंद्र, वशिष्ठ नारायण शुक्ल और आशीष कुमार सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि यदि संबंधित विभाग के अधिकारियों ने अपनी देखरेख में कार्य करवाया होता, तो सड़क इतनी जल्दी नहीं टूटती।

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राजकुमार मिश्र ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।