The Kerala Story 2 Box Office Collection : फिल्मों की टक्कर में आगे आयी 'द केरला स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' की घटी कमाई
05-Mar-2026
Total Views |
The Kerala Story 2 Box Office Collection : इन दिनों सिनेमाघरों में कई एक साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। किसी फिल्म को रिलीज हुए 40 दिन से ज़्यादा हो चुके हैं तो कोई अभी अभी परदे पर आयी है। हर फिल्म को अपनी चॉइस के अनुसार देखने के लिए फैंस सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। आइये जानते हैं इन फिल्मों का मंगलवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा।
'द केरला स्टोरी 2' का कलेक्शन 'द केरला स्टोरी 2' फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म पर चल रहे विवादों के चलते पहले दिन तो इस फिल्म ने कम ही कलेक्शन किया लेकिन अगले चार दिनों में फिल्म ने अपने कलेक्शन से हैरान कर दिया है। 'द केरला स्टोरी 2' फिल्म ने रिलीज के पांचवे दिन यानी पहले मंगलवार को 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 16.65 करोड़ रुपये हो गई है।
'ओ रोमियो' का कलेक्शन शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को शुरुआत में अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा था लेकिन अब इस फिल्म की चाल काफी धीमी पड़ गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को महज 0.9 करोड़ रुपये यानी केवल 9 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।