T20 World Cup Final : 253 रन का पहाड़… फिर भी कांपी जीत! भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह
06-Mar-2026
Total Views |
T20 World Cup Final : भारतीय टीम ने एक बार फिर टी20 विश्व कप के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। सेमीफाइनल के बेहद रोमांचक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 253 रन बनाए थे। भारतीय टीम चौथी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। अब 8 मार्च को फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।
जैकब बैथल की जबरदस्त बल्लेबाजी इंग्लैंड की टीम भारत के स्कोर के इतने पास तक आ गई, इसमें सबसे बड़ा योगदान जैकब बैथल का रहा। वे नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने 48 बॉल पर 105 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उनके बल्ले से आठ चौके और सात चौके आए। टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विल जैक्स रहे, जिन्होंने 20 बॉल पर 35 रन बनाए। बाकी कोई बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका। अब इंग्लैंड के लिए टी20 विश्व कप खत्म हो गया है।
संजू सैमसन का जलवा इससे पहले संजू सैमसन एक बार फिर भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। उन्होंने 42 बॉल पर 89 रनों की पारी खेली। इसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल रहे। हालांकि अभिषेक का बल्ला फिर नहीं चला और वे 9 ही रन बनाकर चलते बने। ईशान ने तीन नंबर पर आकर 18 बॉल पर 39 रनों की धमाकेदार पारी खेली। शिवम दुबे ने 25 बॉल पर 43 रन बनाए। हार्दिक ने 12 पर 27 और तिलक ने केवल सात बॉल पर 21 रनों की पारी खेल दी।
टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड का मुकाबला टी20 विश्व कप के इतिहास में अब भारत और इंग्लैंड के बीच तीन बार सेमीफाइनल मैच हो चुका है। भारत ने दो और इंग्लैंड ने एक मैच जीता है। साल 2024 में जब भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इस टूर्नामेंट को जीता था, तब भारतीय टीम इंग्लैंड को हराकर ही सेमीफाइनल में पहुंची थी। अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ रहा है। साल 2022 के टी20 विश्व कप में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को हराया था।