
महाराजगंज। जिले के चौक स्थित विवेकानंद नगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने कथित तौर पर ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक की पहचान रामाशीष गुप्ता उर्फ नाटे पुत्र हरिश्चंद के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, रामाशीष सोमवार को अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया था। गुरुवार को घर लौटने के बाद वह किसी बात को लेकर चिंतित बताया जा रहा था।
इसी चिंता के चलते उसने घर पर ही ज़हरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक पहुँचाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने रामाशीष की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल महाराजगंज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।