Maharajganj News : अचानक बढ़ी भरवा लाल मिर्च की डिमांड! महराजगंज में 70 रुपये किलो तक पहुंचा दाम

    07-Mar-2026
Total Views |

महराजगंज। इन दिनों बाजार में भरवा लाल मिर्च की डिमांड बहुत तेज हो गयी है। स्थानीय कारोबारी आजमगढ़ से भरवा मिर्च मंगाकर फुटकर में 70 रुपये किलो की दर से बेच रहे हैं।

उद्यान विभाग की तरफ से भरवा मिर्च को नकदी फसल के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। बृजमनगंज व अदरौना बेल्ट में लगभग 50 हेक्टेयर में इसकी खेती का रकबा पहुंच चुका है। विभाग के प्रयास से भरवा लाल मिर्च 30 से बढ़कर 50 हेक्टेयर तक पहुंचा है। हालांकि 50 हेक्टेयर में पैदा होने वाला भरवा मिर्च इतना नहीं कि जनपद की मांग पूरी हो सके।


इसके कारण स्थानीय विक्रेता आजमगढ़ की मंडी से थोक में लाल मिर्च मंगाकर रुपये किलो की दर से कर फुटकर बिक्री 70 रहे हैं। मुख्यालय के निचलौल रोड पर भरवा मिर्च की बिक्री करने वाले जीतेश यादव ने बताया कि फरवरी में स्थानीय लाल मिर्च फरेंदा मंडी से मिल रही थी जिसके कारण रेट 50 रुपये किलो तक फुटकर में था। लेकिन अब जिले की उपज समाप्त हो गई जिसके कारण बाहरी जनपदों से आपूर्ति मंगानी पड़ रही और बिक्री बढ़े रेट पर की जा रही है।

कारोबारी रामशुभग मौर्य ने बताया कि अगर जनपद में भरवा मिर्च का रकबा 100 हेक्टेयर तक पहुंचे तो जिले की मांग आसानी से पूरी हो सकती, लेकिन अभी आधी डिमांड दूसरे जनपदों के सहारे पूरी करनी पड़ रही।