Maharajganj News : प्रेमी के साथ बाइक पर जा रही पत्नी को देख भड़का पति… मेन तिराहे पर रोकी बाइक, सड़क पर मचा हंगामा

    07-Mar-2026
Total Views |

ठूठीबारी।
पत्नी को प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर जाते हुए देखकर पति का गुस्सा फूट पड़ा। पति ने दोनों का पीछा किया और ठूठीबारी के मेन तिराहे पर बाइक रोककर हंगामा खड़ा कर दिया। इस पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। पति की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस पति-पत्नी और प्रेमी को साथ थाने ले गई।


जानकारी के अनुसार, महिला सिंदुरिया की रहने वाली है। वह अपने प्रेमी के साथ सिंदुरिया से हरदीडाली की तरफ जा रही थी। इसी दौरान महिला के पति ने दोनों को देख उनका पीछा करना शुरू किया और ठूठीबारी मेन तिराहे पर प्रेमी की बाइक रोक ली। इसको लेकर पति और पत्नी के बीच कहासुनी के बाद हंगामा खड़ा हो गया। यह देख राहगीरों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।

मामला बिगड़ते देख पति ने तुरंत डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला तथा उसके प्रेमी को थाने ले गई। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर ने बताया कि महिला व उसका प्रेमी दोनों विवाहित हैं। महिला के मायके वालों तथा प्रेमी की पत्नी और घरवालों को बुलाया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।