Dhurandhar Early Release : रिलीज से पहले ही देख सकेंगे ‘धुरंधर 2’! रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट

    07-Mar-2026
Total Views |

Dhurandhar Early Release :
रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है। पहले पार्ट कि धुआँधार सफलता के बाद दर्शकों को इस फिल्म का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से है। ये इंतजार कुछ दिनों में खत्म भी होने ही वाला है। वैसे तो फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है लेकिन आप इस फिल्म को एक दिन पहले भी देख सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कैसे ...

दरअसल हाल ही में बॉलीवुड हंगामा के एक सोर्स ने बताया है कि फिल्म वैसे तो गुरुवार 19 मार्च को रिलीज हो रही है लेकिन आप फिल्म को बुधवार 18 मार्च को भी देख सकते हैं। सोर्स ने बताया, 'धुरंधर: द रिवेंज गुरुवार 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। ताजा डेवलपमेंट के मुताबिक फिल्म के पेड प्रिव्यूज 18 मार्च, बुधवार को देख सकते हैं।'


आगे सोर्स ने खुलासा किया कि, 'शो 18 मार्च को शाम के 5 बजे से शुरू हो जाएंगे। फिल्म देखने के लिए जबरदस्त एक्साइटमेंट है, इसीलिए जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज को भरोसा है कि फिल्म पेड प्रीव्यू के जरिए सबसे ज्यादा कलेक्शन का रिकॉर्ड बना सकती है।'

फिल्म से जुड़े सोर्स ने ये भी बताया कि फिल्म की एडवांस बुकिंग शनिवार, 7 मार्च को सबह 11 बजे सेशुरू हो जाएगी। इसके अलावा इस फिल्म का ट्रेलर भी आज 7 मार्च को 11 बजकर 1 मिनट पर रिलीज किया गया। बता दें कि 'धुरंधर 2' में सारा अर्जुन, रणवीर सिंह, संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल दोबारा से नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म के साथ और भी स्टारकास्ट जुड़ गई है, जिसके बारे में फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है।