Maharajganj News : पत्नी गयी ड्यूटी पर ! घर में मिली तीन लाशें...नौतनवा में पिता ने बच्चों संग उठाया ये कदम

    08-Mar-2026
Total Views |

नौतनवा।
कस्बे के गांधीनगर मोहल्ले में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आयी है। एक मकान में किराये पर रह रहे एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया।


बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में कार्यरत है। घटना के समय वह ड्यूटी पर कार्यरत थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पारिवारिक कलह के चलते पहले पति ने अपने दोनों बच्चों की हत्या कर दी फिर अपनी नस काटकर जान देने का प्रयास किया। बाद में फांसी लगा कर अपनी भी जान दे दी।

घटना की सूचना मिलते ही पर मौके पर पहुंचे एसएसबी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।