Maharajganj News : मजदूरी मांगने गया प्लंबर, लोहे की रॉड से पीटा गया...जातिसूचक गालियों का भी आरोप
08-Mar-2026
Total Views |
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक प्लंबर से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित सुकई, निवासी सरडिहा पोस्ट महुआवा ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पवन त्रिपाठी, निवासी पड़री बुजुर्ग ने उनके बेटे भोला के साथ दुर्व्यवहार किया।
सुकई ने बताया कि तीन मार्च की शाम को भोला ने पवन त्रिपाठी के घर साहू जी महराज स्थित मकान में प्लंबर का काम किया था। काम पूरा होने पर तय राशि से 5000 रुपये कम दिए गए और कहा गया कि एक-दो दिन में बाकी रकम दे देंगे। बाद में पवन ने फोन कर बकाया राशि के लिए भोला को घर बुलाया।