Maharajganj News : 6 किमी दूर ही ‘गड्ढों का राज’! रामपुरमीर-कंचनपुर सड़क पर हर सफर बन रहा खतरा

    08-Mar-2026
Total Views |

सिंदुरिया
। मुख्यालय से केवल छह किलोमीटर दूर रामपुरमीर से कंचनपुर को जोड़ने वाली सड़क बदहाल हालत में पहुँच गयी है। सड़क पर बने गड्ढों में लोग हिचकोले खाते हुए यात्रा करने को मजबूर हैं। सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने को लेकर किए जा रहे तमाम दावों के बाद भी इस सड़क की दशा नहीं सुधर रही है। इससे लगभग 50 हजार आबादी प्रभावित हो रही है।


बदहाल सड़क के चलते लोग बेहाल हैं जबकि जिम्मेदार मामले को लेकर आंख मूंदे हुए हैं। सड़क की बदहाली से एक ओर जहां लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है, वहीं इस पर चलने वाले वाहन बार-बार खराब हो रहे हैं। इस सड़क से दर्जन भर स्कूली वाहन व सैकड़ों छात्र अपने निजी साधन से आते-जाते हैं।

यह सड़क कंचनपुरपुर, बौलिया बाबू, बलुहई धूस, होते हुए सिसवा बाजार को जोड़ती है। बसंतपुर खुर्द, बड़हरा मीर, मोहनापुर, अरनहवा, पतरेगवां आदि दर्जनों गांवों के लोगों को इस मार्ग पर सुगम आवागमन की हर रोज चुनौती मिल रही है। सड़क पर जगह-जगह उखड़ी-बिखरी गिट्टियों व जानलेवा गड्ढों से कब कौन हादसे का शिकार हो जाए कहा नहीं जा सकता।